मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के बरेली रोड स्थित बेरीपड़ाव के श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां महालक्ष्मी से प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी मां महालक्ष्मी से प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भी मौजूदगी रही।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट समेत अन्य जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु मौजूद रहे।
