भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हल्द्वानी में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया गया।
बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भी पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया।
वरिष्ठ नेताओं ने की शिरकत
कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार, दीप्ति रावत भारद्वाज, तरुण बंसल समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इसके अलावा सांसद अजय भट्ट, माला राजलक्ष्मी शाह, कल्पना सैनी, नरेश बंसल सहित प्रदेश के सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा हुई।
