मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. बिसेन के लंबे राजनीतिक अनुभव और मार्गदर्शन से प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी और विकास कार्यों को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सार्वजनिक जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री, पूर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में उन्होंने जनहित और समाजसेवा के क्षेत्र में भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. बिसेन का राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण प्रेरणादायी है। उन्हें उम्मीद है कि उनके मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री ने डॉ. बिसेन के सफल, यशस्वी और मंगलमय कार्यकाल की कामना भी की।

