Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने जनसुनवाई में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।

जनसुनवाई के दौरान सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और आर्थिक सहायता से जुड़े विभिन्न प्रकरण सामने आए। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा और प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य शासन-प्रशासन को अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और पारदर्शी बनाना है, ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनसुनवाई सरकार और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जिससे न केवल समस्याओं का त्वरित समाधान होता है, बल्कि प्रशासनिक कार्यप्रणाली में भी निरंतर सुधार होता है।

इस अवसर पर राजीव स्वरूप, अपर सचिव जे.सी. कांडपाल, अपर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *