बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह करीब 7 बजकर 45 मिनट पर गुलाबकोटी के पास सड़क धंसने और मलबा आने से मार्ग बाधित हो गया। सड़क खोलने का कार्य संबंधित विभाग द्वारा युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

वहीं, रुद्रप्रयाग के सिरोबगड़ के पास बाधित राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया है और यहां वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।

पुलिस और प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सावधानी बरतें तथा मार्ग की ताजा स्थिति जानने के बाद ही यात्रा करें। साथ ही पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।