कांवड़ मेला के अंतिम दिन धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का सैलाब उमड़ा। पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अंतिम दिन 36 लाख 62 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।
इसके साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर अंतिम दिन तक कुल 4 करोड़ 80 लाख 40 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए रवाना हो चुके हैं।
अंतिम दिन भी हरिद्वार में कांवड़ियों की भारी भीड़ रही। शिवभक्तों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से लगातार व्यवस्थाएं संभाली गईं। प्रमुख मार्गों और घाटों पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई।
