मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण विमान दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस हादसे में कई यात्रियों, मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों एवं क्रू मेंबर्स की असमय मृत्यु हो गई। मुख्यमंत्री ने इस दुखद घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए दिवंगतों के प्रति अपनी गहन संवेदना प्रकट की है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “यह समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे सभी दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।”
इस दुर्घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। विमान में सवार कई युवा छात्र और चिकित्सा कर्मी भविष्य की उम्मीद थे, जिनकी असमय मृत्यु से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
प्रदेश सरकार की ओर से भी मृतकों के परिजनों के प्रति पूरी संवेदना व्यक्त की गई है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से घटना की जानकारी लेकर हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है।
बता दें कि आज दोपहर 1.39 बजे उड़ान की कुछ मिनट बाद ही विमान गुजरात के अहमदाबाद के गुजरात में क्रेश हो गया। अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन AI-171 टेक-ऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया। इस विमान में कुल 242 लोग सवार थे। जिसमें एक यात्री के बचने की खबर सामने आई है।