साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड एसटीएफ ने आमजन की सुविधा के साइबर पोर्टल हब विकसित किया है। इसके जरिए साइबर अपराध की शिकायत और सहायता से जुड़ी विभिन्न आधिकारिक सेवाओं तक एक ही स्थान से पहुंच बनाई जा सकेगी। पोर्टल पर राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल ( एनसीआरपी), साइबर हेल्पलाइन 1930 समेत कई महत्वपूर्ण सेवाओं के लिंक उपलब्ध कराए गए हैं।
एसटीएफ के अनुसार cyberportalhub.org पर ऑनलाइन फ्रॉड, यूपीआई से जुड़े साइबर अपराध, सोशल मीडिया, महिला एवं बाल साइबर सुरक्षा समेत अन्य सेवाओं से संबंधित आधिकारिक लिंक उपलब्ध हैं। इसका उद्देश्य साइबर अपराध की स्थिति में आमजन को सही सेवा और शिकायत माध्यम तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना है।
एसटीएफ ने लोगों से साइबर अपराध की स्थिति में उपलब्ध आधिकारिक माध्यमों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है। पोर्टल के माध्यम से विभिन्न साइबर सुरक्षा सेवाओं को एक जगह उपलब्ध कराने से शिकायतकर्ता को अलग-अलग वेबसाइट तलाशने की जरूरत नहीं होगी।
एक क्लिक-सही साइबर सहायता तक पहुंच के उद्देश्य से तैयार यह पोर्टल साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी और शिकायत सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में एसटीएफ की पहल है।
