मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, आगामी छह अगस्त तक देहरादून सहित प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान जताते हुए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल, चंपावत और नैनीताल के अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों से संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। प्रशासन को भी संभावित बारिश के मद्देनजर आवश्यक एहतियाती व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।