मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 1 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक विभिन्न जिलों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने लोगों और यात्रियों से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखकर ही यात्रा करने की अपील की है।
पुलिस ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, आवश्यक सावधानियां बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर कॉल कर सहायता प्राप्त करें। प्रशासन ने नागरिकों से मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करने की भी अपील की है।
