उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान आठ जून से शुरू हो चुका है। अभियान के तहत प्रदेश के सात जनपदों के 13 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य महज आठ दिनों में पूरा कर मिसाल पेश की है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी बधाई
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने समय से पूर्व गणना फार्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने वाले सभी 13 बीएलओ को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान में तैनात सभी कार्मिक पूरी मेहनत और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।
अल्मोड़ा, चमोली, देहरादून और पौड़ी के बीएलओ रहे अग्रणी
अभियान के पहले चरण में कार्य पूर्ण करने वालों में अल्मोड़ा जनपद के रमेश पुजारी और पुष्पा देवी, चमोली जनपद के पान सिंह नेगी और हरीश नैनवाल, देहरादून जनपद की मीनाक्षी रावत तथा पौड़ी जनपद के गब्बर सिंह, संगीता रावत और विजय बिष्ट शामिल हैं।
पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और टिहरी के अधिकारियों ने भी समय से पहले पूरा किया कार्य
इसके अलावा पिथौरागढ़ जनपद के कर्ण बहादुर कार्की और जानकी चंद, रुद्रप्रयाग जनपद की उषा रावत और निर्मला देवी तथा टिहरी गढ़वाल जनपद की सुमन ने भी निर्धारित समय से पहले गणना फार्म वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा कर लिया है।
