Uttarakhand: प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर राज्यभर में कार्यक्रम आयोजित होंगे: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे अधिक कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश भर में जनसंपर्क, जनजागरूकता और जन-कल्याण कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने जनहित में किए गए कार्यों, विकास योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाने के लिए सभी कार्यक्रम व्यापक स्तर पर आयोजित किए जाएं।

चीवमेंट एग्जीबिशन से प्रदर्शित हों सरकार की उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ने 12 से 14 जून तक प्रदेश में अचीवमेंट एग्जीबिशन आयोजित करने के निर्देश दिए। इस प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, विकास कार्य, जनकल्याणकारी योजनाएं और महत्वपूर्ण निर्णय प्रदर्शित किए जाएंगे, ताकि आमजन को सरकार की विकास यात्रा और उपलब्धियों की समग्र जानकारी मिल सके। 

जन कल्याण शिविर आयोजित होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक विकासखंड में जन कल्याण शिविर आयोजित किए जाएं। इन शिविरों में आयुष्मान भारत, पीएम सूर्य घर योजना, लखपति दीदी सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया जाएगा। साथ ही योजनाओं की जानकारी देने, पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित करने और जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

जिला स्तरीय प्रेस वार्ता से जनता तक पहुंचेगी जानकारी
धामी ने निर्देश दिए कि 12 जून को सभी जिलों में जिला स्तरीय प्रेस वार्ता आयोजित की जाए। इन प्रेस वार्ताओं के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, विकास कार्य और प्रस्तावित कार्यक्रम मीडिया के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे, ताकि आमजन तक सही और व्यापक जानकारी पहुंच सके।

सरकारी उपलब्धियों पर तैयार होगा विशेष प्रस्तुतीकरण
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रस्तुतीकरण तथ्यपरक, जनोपयोगी और सहज रूप में तैयार किया जाए और इसे विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक उपलब्ध कराया जाए।

प्रभारी मंत्री करेंगे संवाद कार्यक्रम
धामी ने कहा कि प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों और क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इन कार्यक्रमों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध जनों और विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने नए आयाम स्थापित किए
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, जनकल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्य सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में जनहित और विकास के संकल्पों को तेजी से आगे बढ़ा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *