केदारनाथ यात्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बीडीएस टीम ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस लगातार मुस्तैद नजर आ रही है। यात्रा मार्ग से लेकर धाम परिसर तक सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

यात्रा के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) टीम ने केदारनाथ धाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं के सामान की गहन जांच के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।

पुलिस प्रशासन ने यात्रा मार्ग और धाम परिसर में लगातार निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि सुरक्षा जांच के दौरान पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और यात्रा को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *