पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय चम्पावत भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देवीधुरा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से शिक्षा, अनुशासन और जीवन के लक्ष्यों को लेकर संवाद किया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इसके बाद मुख्यमंत्री देवीधुरा में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर गोविंद सामंत, मनीष कुमार, रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
