आज शुभ मुहूर्त पर तुंगनाथ मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का वातावरण छा गया तथा श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के जयघोष के साथ भगवान भोलेनाथ का स्वागत किया।
तृतीय केदार के रूप में प्रसिद्ध तुंगनाथ मंदिर पंचकेदारों में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हिमालय की गोद में स्थित यह पवित्र धाम हर वर्ष ग्रीष्मकाल में श्रद्धालुओं के लिए खोला जाता है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
कपाट खुलने के इस पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। पुजारियों ने भगवान तुंगनाथ का श्रृंगार कर विधिवत पूजा की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी गई।
