रुद्रपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा के उत्तराखण्ड भ्रमण कार्यक्रम के तहत रुद्रपुर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुमारी सैलजा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी रण में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक, सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।

कार्यक्रम में सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मा और मनोज यादव भी मौजूद रहे। वहीं, कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल ने भी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा और पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी ने भी सम्मेलन को संबोधित किया।

इस अवसर पर उपनेता प्रतिपक्ष एवं खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, मीना शर्मा और नारायण पाल सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने और आगामी चुनावों में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *