देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आज जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर केंद्रीय गृह मंत्री का अभिनंदन किया और प्रदेश में उनके आगमन पर स्वागत किया।
हरिद्वार में कई कार्यक्रमों में लेंगे भाग
अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार द्वारा आयोजित एक विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे, जिसमें प्रदेश के विकास और विभिन्न योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।
प्रशासनिक तैयारियां पूरी
केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री का यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण है और इससे प्रदेश के विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।
