मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में जनप्रतिनिधियों और संस्कृति स्कूल के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड को सुना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम जन-जन को प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है, जो नवाचार, सामाजिक एकता और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करता है।
एआई, अंगदान और डिजिटल सुरक्षा पर विशेष चर्चा
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन, अंगदान की प्रेरक कहानियों और डिजिटल अरेस्ट जैसी ऑनलाइन धोखाधड़ी से सावधान रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने प्रदेशवासियों से इन संदेशों को अपनाने और AI, स्वास्थ्य जागरूकता तथा डिजिटल सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जनप्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजानदास, सविता कपूर, सुरेश गड़िया तथा पूर्व विधायक बलवंत सिंह भौंरियाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
