Uttarakhand: प्रदेशभर में न्यायालय परिसरों की सघन सुरक्षा जांच, बहु-स्तरीय व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

न्यायालयों की सुरक्षा के संबंध में जारी निर्देशों के अनुपालन में आज प्रदेश के सभी जनपदों में मा० न्यायालय परिसरों में वृहद एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

बहु-स्तरीय सुरक्षा प्रबंधों की भौतिक समीक्षा

जनपद प्रभारियों द्वारा न्यायालय परिसरों में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रवेश व्यवस्था, निगरानी तंत्र (सीसीटीवी), ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं तत्परता का परीक्षण किया गया।

संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच की गई तथा परिसर की समग्र सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनपद प्रभारियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का आकलन किया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

इसके साथ ही आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए बनाए गए प्रतिक्रिया तंत्र (रिस्पॉन्स सिस्टम) की प्रभावशीलता की भी जांच की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि न्यायालय परिसरों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और समय-समय पर ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *