Uttarakhand: विशाल भोजक ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाला, संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प

देहरादून में आज युवा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

युवाओं को जोड़ने पर जोर

कार्यभार संभालते हुए विशाल भोजक ने कहा कि वे संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा,प्रदेश के युवाओं के सामने बेरोजगारी, शिक्षा और महंगाई जैसी गंभीर चुनौतियां हैं। युवा कांग्रेस इन मुद्दों पर निर्णायक भूमिका निभाएगी।

संगठन को नई दिशा देने का संकल्प

भोजक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका सुनिश्चित की जाएगी।

नेताओं ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विशाल भोजक और उनकी टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी।

कार्यक्रम में प्रदेश युवा कांग्रेस के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य गुरदीप सिंह सप्पल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत, प्रकाश जोशी और वैभव वालिया सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *