उत्तराखण्ड पर्यटन ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राजधानी दिल्ली स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में द वीक मैगज़ीन ने आयोजित हेरिटेज अवार्ड समारोह में उत्तराखण्ड पर्यटन को दो प्रतिष्ठित स्वर्ण वटवृक्ष पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदान किया। राज्य की ओर से पुरस्कार पर्यटन निदेशक दीपक खंडूरी ने प्राप्त किया।

धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर का सम्मान

पर्यटन निदेशक दीपक खंडूरी ने इस उपलब्धि को राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा पर्यटन विकास में उत्कृष्ट कार्यों की पहचान बताया।

  • ऋषिकेश की गंगा आरती को नदी किनारे की धरोहर पर्यटन श्रेणी में सम्मान मिला।
  • चार धाम यात्रा को सर्वश्रेष्ठ पर्यटक परिक्रमा और पथ श्रेणी में सम्मान प्रदान किया गया।

पर्यटन विभाग ने जताया आभार

उत्तराखण्ड पर्यटन विभाग ने इस सम्मान को प्रदेश की जनता, पर्यटकों और सहयोगी संस्थाओं को समर्पित किया है। विभाग ने यह भी संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में राज्य को और भी उपलब्धियों से नवाज़ा जाएगा तथा पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखण्ड को वैश्विक पहचान दिलाई जाएगी।