Uttarakhand: केदारनाथ धाम यात्रा का दूसरा चरण सफल, अब तक 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की द्वितीय चरण की यात्रा सकुशल और सुचारु रूप से जारी है। इस वर्ष अब तक 15,78,014 श्रद्धालु भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं।

श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के बावजूद मंदिर में दर्शन व्यवस्था सुचारु बनी हुई है। धाम पहुंचे श्रद्धालु आसानी से भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पा रहे हैं और यात्रा को लेकर संतोष व्यक्त कर रहे हैं।

केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर इस वर्ष श्रद्धालुओं का उत्साह पहले से कहीं अधिक देखा जा रहा है। तीर्थयात्रियों ने कहा कि सरकार और प्रशासन की बेहतर व्यवस्थाओं के कारण यात्रा अब अधिक सुरक्षित और आरामदायक हो गई है।

News Tags

#KedarnathYatra #Uttarakhand #CharDhamYatra #KedarnathTemple #Pilgrimage #Rudraprayag #UttarakhandTourism #KedarnathDarshan #UttarakhandPolice #SafeTravel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *