हरिद्वार जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर घरेलू गैस की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और वितरण व्यवस्था सामान्य रूप से सुचारू रूप से चल रही है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि घरेलू गैस की डिलीवरी 25 दिनों के बाद नियमानुसार ही की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पैनिक बुकिंग न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर बुक करें।

उन्होंने बताया कि गैस से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकते हैं।

  • टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-2333-555
  • एलपीजी व शिकायत: 7718955555

इसके अतिरिक्त संबंधित गैस कंपनियों के शिकायत अधिकारियों के नंबर भी जारी किए गए हैं:

  • आईओपी: 9557947140
  • एचपीसी: 8655436284
  • बीपीसी: 8894334950

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि प्रशासन द्वारा गैस एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर एलपीजी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि हर उपभोक्ता को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

उन्होंने आम जनता से अपील की कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल अधिकृत सरकारी सूचना या संबंधित गैस कंपनियों के आधिकारिक पोर्टल पर ही विश्वास करें और अफवाहों से बचें।