चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट आगामी 17 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पौराणिक परंपराओं और पंचांग गणना के आधार पर कपाट बंद करने की तिथि तय की गई है।

मंदिर के मुख्य पुजारी हरीश भट्ट के अनुसार, ज्योतिषीय गणना के तहत 17 अक्टूबर को कार्तिक संक्रांति के दिन शाम 7:47 बजे सूर्य के तुला राशि में प्रवेश के साथ कपाट बंद करने की विधि-विधानपूर्वक प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन पूजा-अर्चना निर्धारित परंपराओं के अनुसार संपन्न की जाएगी।