अमेरिका में आयोजित विश्व पुलिस एवं फायर गेम्स 2025 में उत्तराखण्ड फायर सर्विस ने पहली बार भाग लेते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर दिया। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले उत्तराखण्ड के चार जांबाज अग्निशमन कर्मियों ने कुल 9 पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

इन चार प्रतिभागियों में तीन महिला फायरफाइटर्स और एक पुरुष अग्निशमन कर्मी शामिल थे। सभी ने अपने अद्वितीय साहस, अनुशासन और जबरदस्त फिटनेस का परिचय देते हुए भारत की मेडल टैली में शानदार योगदान दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा हर एक पदक हमारे जवानों की निष्ठा, दृढ़ता और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। यह न सिर्फ खेल जगत की उपलब्धि है, बल्कि उत्तराखण्ड की पहचान और भारत के सम्मान की अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक है।

प्रतियोगिता में 70 से अधिक देशों के 8,500 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। उत्तराखण्ड फायर सर्विस की यह पहली वैश्विक भागीदारी थी, जो बेहद सफल रही।

विजेताओं का प्रदर्शन:

  • दिनेश चंद्र भट्ट (फायर सर्विस चालक):
    • रजत पदकअल्टीमेट फायर फाइटर स्पर्धा
    • कांस्य पदकफायर फाइटिंग चैलेंज
  • डिंपल रावत:
    • 2 स्वर्ण, 1 रजत, 3 कांस्य पदक
    • डिंपल ने अकेले 6 पदक जीतकर भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
  • डिंपल, माधुरी भंडारी और पिंकी रावत की टीम:
    • कांस्य पदकअल्टीमेट फायर फाइटर श्रेणी (टीम इवेंट)
    • रजत पदक – स्टेयर रन (फुल फायर गियर)

डिंपल रावत का प्रदर्शन खास तौर पर पूरे देश के लिए गर्व का विषय बना। उन्होंने न सिर्फ उत्तराखण्ड, बल्कि पूरे भारत का मान बढ़ाया। उनका यह योगदान भारतीय वर्दीधारी बलों की उत्कृष्टता, समर्पण और फिटनेस संस्कृति का परिचायक बन गया है।

Tags:
#WorldPoliceFireGames #UttarakhandHeroes #IndianFirefighters #DimpleRawat #PushkarSinghDhami #WomenFirefighters #Birmingham2025 #FireServiceIndia #MedalWinnersIndia #ProudMoment