उत्तराखंड में पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने पीसीएस परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही राज्य में प्रशासनिक सेवाओं में नौकरी पाने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आवेदन का रास्ता साफ हो गया है।

अभ्यर्थी परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी, पदों का विवरण, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी निर्देश आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर देखें जानकारी

पीसीएस परीक्षा 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने के बाद ही आवेदन करें।

युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा राज्य की प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल है। इसके माध्यम से विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयन किया जाता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों को परीक्षा की तैयारी के साथ आवेदन प्रक्रिया और आयोग की ओर से निर्धारित सभी तिथियों पर नजर रखनी होगी।