लंबे इंतजार के बाद बुधवार को श्री बदरीनाथ धाम में मौसम साफ हुआ तो बादलों की ओट से बर्फ की सफेद चादर ओढ़े भव्य श्री नीलकंठ पर्वत के दिव्य दर्शन हुए। नीलकंठ पर्वत की मनमोहक छटा देखकर श्रद्धालु भी अभिभूत नजर आए।

मौसम साफ होने के साथ ही बदरीनाथ धाम से नीलकंठ पर्वत का विहंगम दृश्य दिखाई दिया। बर्फ से ढकी पर्वत की चोटियां धूप में चमकती नजर आईं। धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने इस मनोहारी दृश्य को अपने कैमरों में भी कैद किया।

बादलों के बीच से नीलकंठ पर्वत के दर्शन का यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभूति के साथ ही प्रकृति की खूबसूरती का अद्भुत नजारा भी रहा।