उत्तराखंड में बढ़ती गर्मी और विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने सभी राजकीय एवं निजी माध्यमिक और प्रारम्भिक विद्यालयों के लिए नई समय सारिणी निर्धारित कर दी है।
शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अब निर्धारित समय के अनुसार ही शिक्षण कार्य संचालित किया जाएगा। इस निर्णय का उद्देश्य छात्रों को भीषण गर्मी से राहत देना और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


