उत्तराखंड के सभी थानों को बम विस्फोट की धमकी से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले आरोपी को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से धमकी भरी पोस्ट प्रसारित करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
