हरिद्वार । हरिद्वार जनपद बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ वर्ष 2023–24 बालक वर्ग में देहरादून में आयोजित प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में आयु वर्ग 17 में हरिद्वार जनपद की टीम ने फाइनल मैच मे देहरादून की टीम को हराकर उत्तराखंड राज्य बनने के बाद पहली बार जीत दर्ज की! मैच जीतने के बाद हरिद्वार पहुंचे खिलाड़ियों को रानीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक और हरिद्वार जनपद बास्केटबॉल एसोसिएशन के संरक्षक आदेश चौहान ने गौतम फार्म स्थित गंगा बास्केटबॉल अकादमी पर खिलाड़ियों को माला पहना कर पुरस्कार किया और उनको शुभकामनाएं दी इस अवसर पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का खेलो इंडिया अभियान आज जहां पूरे देश में खेल को आगे बढ़ा रहा है वही उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित खिलाड़ी उदयमान योजना भी राज्य के कोने कोने में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ के माध्यम से भी उत्तराखंड सरकार खेल को आगे बढ़ा रही है और इन खिलाड़ियों ने हरिद्वार जनपद का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है
खेल महाकुंभ में अंडर 17 आयु वर्ग में फाइनल मैच में देहरादून को हराकर हरिद्वार बना चैंपियन, गोल्ड मेडल जीता
Related Posts
Uttarakhand: राहुल गांधी की रैली पर सियासी घमासान, कार्यक्रम स्थल बदलने के प्रस्ताव पर कांग्रेस का विरोध; सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित देहरादून दौरे से ठीक पहले उनके छात्रों की गूंज कार्यक्रम के आयोजन स्थल को लेकर विवाद गहरा गया है।…
Uttarakhand: छात्रों की गूंज कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने की खबरें भ्रामक, तय कार्यक्रम के अनुसार होगा आयोजन: कांग्रेस
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम की अनुमति रद्द होने की चर्चाओं के बीच उत्तराखंड प्रदेश…
