Uttarakhand:   यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले पर गरमाई सियासत, कांग्रेस का सीएम आवास कूच

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सीबीआई जांच की घोषणा के बाद भी कांग्रेस ने आज मुख्यमंत्री आवास कूच कर सरकार को घेरने की कोशिश की।

21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में सामने आए पेपर लीक प्रकरण को लेकर देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस मुख्यालय से रैली निकालकर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने रैली को हाथीबड़कला स्थित बैरिकेडिंग पर रोक दिया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और धामी सरकार सिर्फ दिखावटी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

रैली में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *