देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज मंत्रिमंडल की बैठक सचिवालय में सम्पन्न हुई। बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी मिलने के साथ अन्य कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है।

कैबिनेट बैठक में ये प्रस्ताव हुए पास

देहरादून में ही होगा विधानसभा का बजट सत्र। तिथि अभी तय नही।

नई आबकारी नीति को कैबिनेट ने दी मंजूरी। जिसका आबकारी लक्ष्य 4400 करोड़ किया गया है।

राज्य सरकार के सेवारत कार्मिको को चिकित्सा प्रक्रिया मे होने वाले खर्चे को लेकर हुआ फैसला।

उच्च शिक्षा विभाग मे मेधावी छात्रों को टॉप कॉलेजो मे एडमिशन करने वाले 50 छात्रों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

पंतनगर हवाई पट्टी के विस्तार को मंजूरी एनएच 109 को लेकर हुआ फैसला अलग से को 103 एकड़ भूमि 188 करोड़ एनएच ने राज्य सरकार से माँगा हैं उसको मंजूरी दी गई।

उत्तराखंड भाषा संस्थान एवं अकादमी में 41 पदों का किया गया सर्जन

नियोजन विभाग का मद सेतु के लिए सांगठनात्मक ढांचे मे बदलाव।

एक्स-रे टेक्निकल के पदों को लेकर फैसला।

शिक्षा विभाग में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म प्रदान की जाएगी

वन विभाग मे योगदा आश्रम को 3 हेक्टेयर वन भूमि देने को कैबिनेट की मंजूरी अब भारत सरकार को जाएगा मामला

नागरिक उड़ान विभाग भारत सरकार की तरह उत्तराखंड मे भी उत्तराखंड एयर कनेक्टविटी स्कीम शुरू की जाएगी राज्य सरकार कनेक्टविटी दें पाएगी 2029 रहेगी ये लागू भारत सरकार की योजना मे आ रही हैं कई परेशानी

आयुष विभाग मे 8 उच्चीकृत अस्पतालो मे 82 पदों को स्वीकृति।