Uttarakhand: बीएलओ के साथ अभद्रता पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी का सख्त रुख, दिए ये निर्देश…

जनपद देहरादून में एसाईआर कार्य के दौरान  बीएलओ के साथ हुई अभद्रता की घटना पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी बीएलओ या फील्ड स्टाफ के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा अभद्रता या दुर्व्यवहार की घटनाएं सामने आती हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बीएलओ का मनोबल गिराने की कोशिश पर चिंता

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने कहा कि वर्तमान में प्रदेशभर में एसाईआर का कार्य तेजी से चल रहा है और बीएलओ अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं फील्ड स्टाफ के मनोबल को प्रभावित करती हैं, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

जनता से सहयोग की अपील

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं और नागरिकों से अपील की है कि वे एसाईआर अभियान में लगे बीएलओ  और अन्य फील्ड स्टाफ का पूरा सहयोग करें, ताकि निर्वाचन से जुड़े कार्य सुचारू रूप से पूरे किए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *