Yamunotri Dham: यमुना मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ चढ़ाया गया पीतल का डोटा, अक्षय तृतीया पर्व पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम कपाट

यमुनोत्री के कपाट खुलने से पूर्व आज यमुना मंदिर के ऊपर सोमेश्वर महाराज की डोली की उपस्थिति में विधिवत पूजा अर्चना के साथ पीतल का डोटा चढ़ाया गया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 30 अप्रैल को यमुनोत्री धाम के कपाट विधिवत दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

सोमवार मंदिर समिति की ओर यमुना मंदिर के ऊपर समेश्वर महाराज की डोली की उपस्थिति में सोमेश्वर महाराज के पुजारी उमादत्त उनियाल और पश्वा बृजमोहन ने पूजा अर्चना कर यमुना मंदिर के ऊपर पीतल के डोटा व धर्म ध्वजा चढ़ाया।

यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल ने बताया कि इससे पहले सोमवार को सुबह सोमेश्वर महाराज की डोली स्थानीय वाद्य यंत्रों, ग्रामीणों के साथ यमुनोत्री धाम पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *