Uttarakhand: हरिद्वार में अमित शाह ने 162 शरणार्थियों को दी भारतीय नागरिकता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए 162 शरणार्थियों को भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया। इस अवसर पर मंच से कुछ लाभार्थियों को स्वयं नागरिकता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंच पर दिया गया नागरिकता प्रमाणपत्र

कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित सिद्धपीठ हिंगलाज माता मंदिर के पुजारी परिवार से जुड़े श्री शैलेश को नागरिकता प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही पाकिस्तान के भट्टाग्राम से आए श्री जसपाल कुमार को भी भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया।

उत्पीड़न से परेशान होकर आए थे भारत

कराची (पाकिस्तान) में महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न से परेशान होकर भारत आईं श्रीमती दुर्गानाथ टी. राजपूत को भी मंच पर नागरिकता प्रमाणपत्र सौंपा गया। इसके अलावा अफगानिस्तान से भारत आईं श्रीमती हंसेरी बाई को भी नागरिकता का प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

नागरिकता मिलने पर जताई खुशी

नागरिकता प्रमाणपत्र मिलने के बाद सभी लाभार्थियों ने भारत सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत में उन्हें सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य की उम्मीद मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *