Uttarakhand:हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति ने ली भाजपा की सदस्यता, लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से दिया था इस्तीफा

देहरादून। कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधु अनुकृति गुसाईं ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। अनुकृति के साथ उनके कई समर्थकों ने भी भाजपा ज्वाइन की। बता दें कि उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।

चुनाव प्रचार के दौरान अनुकृति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा था। अनुकृति प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ही देश विश्व की तीसरी महाशक्ति बन सकता है। मैंने हमेशा उत्तराखंड को विकसित राज्य बनने का सपना देखा। जिससे सिर्फ मोदीजी के नेतृत्व में पूरा किया जा सकता है। इसी के चलते आज उन्होंने देहरादून में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *