Holi:मुख्यमंत्री धामी ने पारंपरिक नृत्य के साथ बजाया ढोल दमाऊ, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभाकामनाएं,देखिये तस्वीरें…..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को शासकीय आवास पर बड़ी धूमधाम से होली का त्योहार मनाया।

इस अवसर पर भाजपा उत्तराखण्ड के शीर्ष नेतागणों, मंत्रीगणों, सांसदों व विधायकगणों एवं बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन मौजूद रहे।

उन्होंने सभी के साथ पारंपरिक नृत्य किया और सभी को गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान सीएम धामी ढोल दमाऊ और ढफली बजाते नजर आए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

हर्ष, उल्लास एवं रंगों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशियाँ ले कर आए, ऐसी कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *