नमो नमो मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान, नगर विधायक ने की मंदिरों में सफाई

हरिद्वार। भाजपा विधायक मदन कौशिक ने कहा कि 22 जनवरी को एक नये इतिहास का सृजन होने जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नये भारत का उदय होगा। देश मे रामराज्य की संकल्पना आधारभूत होने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर नमो नमो मोर्चा, भारत के कार्यकर्ता एक कदम आगे बढ़कर कार्य कर रहें है। इसके लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य बृहस्पतिवार को नमो नमो मोर्चा, भारत के कार्यकर्ताओं ने श्री अवधूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास हनुमान मंदिर सिंहद्वार, दुर्गेशनंदनी मंदिर न्यू विष्णु गार्डन, ज्वालापुर और हरिद्वार सहित कई मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया। नगर विधायक मदन कौशिक, एवं महामंडलेश्वर डॉ संतोषानंद देव महाराज के साथ कार्यकर्ताओं ने पूरे मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर धुलाई की।

इस मौके पर महामंडलेश्वर डॉ स्वामी संतोषानंद देव महाराज ने कहा कि नमो नमो मोर्चा भारत के कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हैं। आज देशभर में रामोत्सव की धूम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सीएम योगी भारत भूमि पर महापुरुष के तौर पर अवतरित हुए हैं। राममंदिर निर्माण के साथ ही उन्होंने भारत माता के खोये सम्मान को वापस दिलाने का कार्य किया है। आज पूरा देश रामनाम का गुणगान कर रहा है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री मोदी, सीएम योगी सहित समस्त देशवासियों का आभार व्यक्त करते है।

इस अवसर पर नमो नमो मोर्चा भारत के प्रदेश संरक्षक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, तरुण शुक्ला, शिव शंकर पाण्डेय, जिला महामंत्री ज्ञान प्रकाश, कोषाध्यक्ष हरिनारायण त्रिपाठी, जिला मंत्री सुधा राठौर संगीता बंसल, नीति शर्मा सचिन चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *