उत्तराखण्ड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने राज्यपाल पद की शपथ लेने के बाद पहली बार श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
राज्यपाल ने देवभूमि उत्तराखण्ड की पवित्रता और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने श्रद्धालुओं और पर्यटकों से प्रदेश को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और ‘नशामुक्त भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
उन्होंने विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और उत्तराखण्ड की परंपराओं को सुरक्षित रखने को भी आवश्यक बताया। इस अवसर पर श्रीमती भानुमति बिसेन, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी अनिल रावत और केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

