72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार-2024 में उत्तराखंड की फिल्म ढोली को सर्वश्रेष्ठ गढ़वाली फिल्म (अन्य भाषाओं में) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्म के निर्देशक दिनेश पुंडलिक भौंसले को यह सम्मान प्रदान किया।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मिले इस सम्मान से गढ़वाली सिनेमा और उत्तराखंड की लोकभाषा व संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। ढोली की उपलब्धि को उत्तराखंड के फिल्म जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।