भारी बारिश के बाद हुए जलभराव से सेलाकुई क्षेत्र में दो परिवार अपने घरों में फंस गए। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

फायर सर्विस कर्मियों ने सीढ़ी और रस्सियों की मदद से दोनों परिवारों के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। समय रहते फायर सर्विस की टीम की ओर से की गई कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से टल गया।