बेहद खराब मौसम के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पीपलकोटी पहुंचे और टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और बचाव दलों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की और रेस्क्यू ऑपरेशन को पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ जारी रखने के निर्देश दिए।
खराब मौसम और टनल के भीतर मलबा व पानी की चुनौती के बीच एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और अन्य विशेषज्ञ टीमें बचाव अभियान में जुटी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
