Uttarakhand: उत्तराखंड में मानसून का असर बढ़ेगा, 1 और 2 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में मानसून के सक्रिय होने के साथ मौसम का मिजाज बदलने लगा है। मौसम विज्ञान केंद ने 1 और 2 जुलाई के लिए प्रदेश के कुछ जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, इन दिनों संबंधित जिलों में तेज बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। इसके बाद प्रदेश के अधिकांश हिस्सों के लिए येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा, जिससे आगामी दिनों में भी बारिश का दौर जारी रहने के संकेत हैं।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, नदियों-नालों के जलस्तर में वृद्धि और सड़क मार्ग बाधित होने की आशंका को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *