Uttarakhand: पद्मश्री निशानेबाज जसपाल राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पद्मश्री से सम्मानित एवं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को खेल जगत, उत्तराखण्ड और देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा, कठोर परिश्रम और उल्लेखनीय उपलब्धियों के बल पर न केवल उत्तराखण्ड बल्कि पूरे भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। निशानेबाजी के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जसपाल राणा ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने और उन्हें उत्कृष्टता की राह दिखाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन से अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि जसपाल राणा का असमय निधन खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है, जिसकी भरपाई करना आसान नहीं होगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों, मित्रों और उनके प्रशंसकों को इस दुखद घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

#JaspalRana #PushkarSinghDhami #Uttarakhand #UttarakhandNews #Shooting #SportsNews #BreakingNews #LatestNews #IndianSports #Condolence

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *