भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखण्ड आगमन पर पार्टी नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
भाजपा संगठन और सरकार के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुए स्वागत कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, उत्तराखण्ड प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठकों और विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी रणनीति एवं संगठन विस्तार को लेकर विचार-विमर्श किया जा सकता है।
भाजपा नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा प्रदेश संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा।
