Uttarakhand: हरिद्वार में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह, एक दिन में 7446 यात्रियों ने कराया पंजीकरण

हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को विभिन्न राज्यों से पहुंचे कुल 7446 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री धाम के लिए 1837 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। वहीं गंगोत्री धाम यात्रा हेतु भी 1837 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया।

इसके अलावा केदारनाथ धाम के लिए 1831 तथा बद्रीनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 1941 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। जबकि हेमकुंड साहिब के लिए बुधवार को कोई पंजीकरण दर्ज नहीं हुआ।

चारधाम यात्रा सीजन के दौरान ऋषिकुल मैदान पंजीकरण केंद्र पर लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पंजीकरण, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखा गया है।

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 2 लाख 81 हजार 408 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन भी यात्रा व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूत करने में जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *