चारधाम यात्रा 2026 के प्रति श्रद्धालुओं में लगातार उत्साह बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान यात्री पंजीकरण केंद्र में मंगलवार को विभिन्न राज्यों से आए 9603 यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण कराया।

पंजीकरण आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक श्रद्धालुओं ने श्री केदारनाथ धाम और श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया।

यात्रियों के पंजीकरण का विवरण इस प्रकार रहा—

  • यमुनोत्री धाम — 2024 यात्री
  • गंगोत्री धाम — 2038 यात्री
  • केदारनाथ धाम — 2904 यात्री
  • बद्रीनाथ धाम — 2637 यात्री
  • हेमकुंड साहिब — शून्य पंजीकरण

इस प्रकार कुल 9603 श्रद्धालुओं ने मंगलवार को चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया।

प्रशासन के अनुसार ऋषिकुल मैदान पंजीकरण केंद्र से अब तक कुल 1 लाख 18 हजार 467 श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए अपना पंजीकरण करा चुके हैं। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पंजीकरण केंद्रों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
एक नजर में आंकड़े

एक नजर में आंकड़े

▪️ कुल पंजीकरण — 9603
▪️ केदारनाथ धाम — 2904
▪️ बद्रीनाथ धाम — 2637
▪️ गंगोत्री धाम — 2038
▪️ यमुनोत्री धाम — 2024
▪️ हेमकुंड साहिब — 0
▪️ अब तक कुल पंजीकरण — 1,18,467