Uttarakhand: सीएम आदित्यनाथ और पुष्कर सिंह धामी ने किया ओपन जिम का लोकार्पण, युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पुष्कर सिंह धामी ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में स्थापित ओपन जिम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने स्वयं जिम उपकरणों पर व्यायाम कर युवाओं को फिट और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने युवाओं से नियमित व्यायाम, योग और खेल गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *