Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 17 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

हिमालय की गोद में बसे पवित्र केदारनाथ धाम में इस वर्ष श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड भीड़ देखने को मिल रही है। 30 अप्रैल सायं 5 बजे से 1 मई सायं 5 बजे तक कुल 17,129 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं, अब तक कुल 2,61,771 श्रद्धालु धाम पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं।

नए आयाम स्थापित कर रही यात्रा

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा इस वर्ष नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यात्रा के शुरुआती चरण से ही देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट

भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन ने व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित की जा रही हैं। पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा लगातार व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं, धाम क्षेत्र में साफ-सफाई, आवास और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

समन्वित प्रयासों से सुरक्षित यात्रा

जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों के समन्वित प्रयासों से यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाया गया है। यही वजह है कि विभिन्न राज्यों और विदेशों से आए श्रद्धालु व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना कर रहे हैं।

आस्था और व्यवस्था का संगम

लगातार बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के बीच प्रशासन की मुस्तैदी और बेहतर प्रबंधन के चलते केदारनाथ यात्रा इस वर्ष आस्था और सुव्यवस्था का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *