Uttarakhand:  भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में पहल, मुख्यमंत्री धामी ने की उच्चस्तरीय बैठक

नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जयंत सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में मुख्यमंत्री ने चम्पावत जनपद के बनबसा (गुदमी) क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन आधुनिक लैंड पोर्ट परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस परियोजना को एशियन हाईवे से जोड़ने की योजना है, जिससे अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी को और अधिक सशक्त बनाया जा सकेगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ जनपद के सीमावर्ती क्षेत्रों धारचूला और झूलाघाट में सीमा व्यापार, आवागमन और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकास कार्यों को स्थानीय जरूरतों और जनहित को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाया जाना चाहिए, जिससे स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को निर्देश दिए कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूरा किया जाए, ताकि स्थानीय निवासियों को शीघ्र लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *